फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चचेरे भाई की शादी का चल रहा था भोजन, युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चचेरे भाई की शादी का सोमवार को भोजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान युवक ने कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने पत्नी के मायके से न आने और ससुराल में की गई बेइज्जती के चलते आत्महत्या करना बताया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन निवासी नरेंद्र (23) सोमवार रात कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र के चचेरे भाई लक्ष्मन की शादी थी। 20 अप्रैल को नरेंद्र अपनी ससुराल ग्राम चमरुआ खिनियाधाना मध्य प्रदेश से पत्नी चायना को लाने गया था। लेकिन, पत्नी नहीं आई। साथ में ससुर व साले ने नरेंद्र को बेइज्जत करके भगा दिया था। नरेंद्र घर लौट आया था। इधर सोमवार को चचेरे भाई की शादी का खाना चल रहा था। रात करीब आठ बजे नरेंद्र अपने कमरे में चला गया। रात 11 बजे नरेंद्र का चचेरा भाई सुनील कमरे में गया तो यहां नरेंद्र छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक तीन भाई-एक बहन में सबसे छोटा था और उसकी शादी जनवरी 2023 में हुई थी। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शादी वाले घर में छाया मातम : नरेंद्र की मौत हो जाने के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। घर के अधिकांश परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय मौजूद रहे। इधर मंगलवार को लक्ष्मन की बरात ग्राम सिंगपुर मध्य प्रदेश के लिए शाम को गिने चुने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ रवाना हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें