फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा की अंतरकलह उजागर

Sat, 06 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी की अंतरकलह सतह पर आ गई है। सपा के असंतुष्ट नेताओं ने विभिन्न ब्लाकों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। इस लड़ाई में बसपा भी कूद गई है।
विज्ञापन


पार्टी उम्मीदवार ने ब्लाक बार में नामांकन कर ब्लाक प्रमुख चुनाव में उपस्थिति दर्ज करा दी है, जिससे सपा की निर्विरोध चुनाव कराने की मंशा पर पानी फिर गया है।

समाजवादी पार्टी की जिला इकाई जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दोबारा काबिज होने से काफी उत्साहित नजर आ रही थी। जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन सभी ब्लाक में निर्विरोध चुनाव होने की उम्मीद जता रहे थे। लेकिन, पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने मंशा पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि छह में से तीन ब्लाक के अधिकृत उम्मीदवारों के प्रति पार्टी के अंदर ही रोष देखा जा रहा है। शुक्रवार को यह बात खुलकर आ गई, जब विभिन्न ब्लाकों में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ ताल ठोक दी।

इसके कारण पार्टी के जखौरा व महरौनी में ही अधिकृत उम्मीदवार निर्विरोध जीत दर्ज कराने में सफल हुए हैं। शेष चार ब्लाकों में मुकाबला होने के आसार हैं।

विकासखंड जखौरा में समाजवादी पार्टी के कैलाश सिंह यादव और महरौनी में देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया। जबकि, विकासखंड तालबेहट में सपा की अधिकृत उम्मीदवार पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी ऊषा रानी व मनीषा सोनी ने नामांकन किया है।

बिरधा में समाजवादी पार्टी के अधिकृत  प्रत्याशी जयराम सिंह ने पर्चा भरा। इसके अलावा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव जयपाल सिंह ऐरा ने बिना किसी शोर शराबे नामांकन पत्र जमा कर दिया। विकासखंड मड़ावरा में समाजवादी पार्टी के नेता अशोक  रावत के पुत्र नवदीप रावत और सपा के ही दीवान विक्रम सिंह मदनपुर के पुत्र दिग्विजय सिंह मोंटी भैया ने  नामांकन दाखिल किया।

विकासखंड बार में समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सविता रजक ने पर्चा दाखिल किया है, उनके सामने बहुजन समाज पार्टी की आरती व गेंदारानी ने नामांकन पत्र भरा है। शनिवार को नामांकन पत्र वापस करने का दिवस है। इसे ध्यान में रखकर मान मनोव्वल का दौर शुरू हो गया है। सपा की जिला इकाई असंतुष्टों को मानने में कामयाब होती है या नहीं। इस लिहाज से शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण होगा।

उधर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने  प्रेसवार्ता में बताया कि सपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध नामांकन  दाखिल करने वाले तालबेहट से सपा नेत्री मनीषा सोनी और बिरधा से जयपाल निरंजन  के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रदेश कार्यालय को लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें