फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के साथ संक्रमितों के आंकड़ों में हो रहा उतार चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की गति जिले में भले ही कम हो रही है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। विगत एक सप्ताह में कोरोना जांच के आंकड़ों के साथ संक्रमितों के ग्राफ में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हैरत की बात तो यह है कि चुनाव की आड़ में लोगों अब कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन भी नहीं हो रहा। डॉक्टरों का कहना है कि अभी सतर्कता बरतना जरूरी है यदि लापरवाही हुई तो हालात खराब होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के लिए तमाम प्रावधान किए गए हैं। जिसमें बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई है। अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने के लिए लगातार शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन जनपद में बीते दिनों से संक्रमण की गति धीमी होने से लोग बेपरवाह होकर घूम रहे हैं। इनमें अधिकांश लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं, और न ही मुंह पर मास्क लगा रहे हैं। वहीं अधिकांश स्थानों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइटर अब नजर तक नहीं आ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि लोग संक्रमण को लेकर सजग नहीं है। ऐसा ही हाल शुक्रवार को बाजारों में देखने को मिला। जहां पर लोग बिना मास्क के खुले आम घूमते नजर आए। मास्क ही नहीं सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। ग्राहक ही नहीं दुकानदार भी बिना मास्क के बैठे हैं। वहीं ग्राहकों में अधिकांश बिना मास्क के चल रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की गति धीमी हो गई है, लेकिन वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण कराएं। भीड़भाड़ में जाने से बचाव करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। मुंह पर मास्क अधिक आवश्यक है। समय-समय पर हाथों को साबुन व सेेनेटाइजर से साफ करते हैं। लक्षण होने पर नजदीकि अस्पताल पहुंच कर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनांक जांच कोरोना संक्रमित
12 फरवरी 1000 27
13 फरवरी 542 23
14 फरवरी 914 13
15 फरवरी 753 18
16 फरवरी 807 19
17 फरवरी 833 08
18 फरवरी 727 20
संक्रमण का खतरा टला नहीं है। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। गाइडलाइन का पालन करें और टीकाकरण जरूर कराएं।
- डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें