फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मे प्रभु आदिनाथ, अयोध्या नगरी में छाईं खुशियां अपार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कुंडलपुर अतिशय जैन तीर्थ पर शुक्रवार को भगवान आदिनाथ समेत 24 तीर्थंकरों का जयघोषों के बीच जन्मकल्याणक मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भक्ति कर अपनी आंखों को तृप्त किया और खुशियां मनाईं। आचार्य विद्यासागर महाराज ने जन्मकल्याणक की महिमा को बताया।
विज्ञापन

मध्यान्ह में इंद्रसभा एवं राजदरबार में शचि इंद्राणी द्वारा सौधर्म इंद्र और भक्तों को प्रभु के प्रथम दर्शन कराए गए। इसके उपरांत दिव्य घोषों के साथ जन्माभिषेक का जुलूस पांडुकशिला पर पहुंचा। जहां चयनित पात्रों ने प्रभु का कलशाभिषेक कर पुर्ण्याजन किया। आयोजन समिति द्वारा 24 पांडुक शिलाओं के माध्यम से कलशाभिषेक की अनुशासित व्यवस्था की गई। जन्माभिषेक के समय हेलीकाप्टर द्वारा कुंडलपुर में बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के मंदिर एवं पंचकल्याणक हेतु बनी अयोध्यापुरी में पुष्पवर्षा हुई। सायंकाल संगीतमय महाआरती में श्रद्धालुजन सम्मलित हुए और प्रभु की संगीतमय आरती की। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा के निर्देशन में प्रभु के जन्मकल्याणक पर पालना -झूला एवं बालक्रीडा में बच्चे आनंदित हुए और पुर्ण्याजन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे कुंडलपुर
मप्र शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में कुंडलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भव्य मंदिर में विराजित बडे़ बाबा के दर्शन के उपरांत संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज एवं संघस्थ साधुओं का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश पचौरी पूर्व मंत्री, लखन घनघोरिया, विधायक अजय टंडन, संजय शर्मा सागर,पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया, सनत जैन पटैरा थे। इस मौके पर आयोजन समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ललितपुर के स्वयंसेवकों ने मूर्ति विराजमान में दिया योगदान
आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला के संरक्षक नरेंद्र जैन छोटे पहलवान के नेतृत्व में 35 नवयुवकों ने कुंडलपुर पहुंचकर नवनिर्मित त्रिकाल चौबीसी में मूर्ति विराजमान कराने के कार्य में आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद के उपरांत पुर्ण्याजन किया। इसमें प्रमुख रूप से नरेंद्र जैन, स्वप्निल मोहनी, मोहित जैन, अंकी मोहन मावा, तुसार जैन, संदीप जैन ककडारी, सागर जैन, विकास जैन, दीपक जैन, अरूण जैन प्रमुख रहे।
झांसी-ललितपुर के श्रद्धालुओं ने किया जन्माभिषेक
जन्मकल्याणक महोत्सव में झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंचे। यहां के श्रावकों ने प्रभु का जन्माभिषेक कर पुर्ण्याजन किया। इसके साथ ही झांसी की एरा जैन को अष्ट कुमारी बनने का सौभाग्य मिला।
कुंडलपुर महा महोत्सव में आयोजन समिति ने इतने कम समय में इतनी सुंदर व्यवस्थाओं को किया है। जो लोग इन व्यवस्थाओं में योगदान कर रहे हैं, वह भाग्यशाली हैं, उन्हें बडे़ बाबा और छोटे बाबा आचार्य श्री का आशीर्वाद मिल रहा है। गौरव के क्षण हैं।- डॉ. राजकुमार जैन, अध्यक्ष आईएमए, ललितपुर
इस सदी के महानतम आयोजन में पहुंचने को बच्चा हो या बूढ़े सभी लालायित हैं और पहुंच रहे हैं। उन्हें चिन्ता नहीं कि वहां व्यवस्थाएं कैसी होंगीं। उनके मन में तो ललक है, प्रभु दर्शन और गुरू आशीष की। -सनत जैन खजुरिया, अध्यक्ष बैंकर्स फोरम, ललितपुर
कुंडलपुर के बडे़ बाबा हमारे आराध्य हैं, जिनके स्मरण से जहां हर कष्ट दूर होते हैं। हम उनके चरण सानिध्य में पंचकल्याणक में पहुंचना अपने आप में गौरव के क्षण हैं। आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। -जिनेंद्र जैन डिस्को, उपाध्यक्ष करुणा इंटरनेशनल ललितपुर
कुंडलपुर तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज एवं उनके संघस्थ साधु-साध्वियों के एक साथ दर्शन और आहार चर्या, वात्सल्य मिलन एवं वैयावृत्ति के अनुपम क्षणों से मैं अभिभूत हूं, काश यह क्षण बार-बार आए। -अभिषेक जैन अनौरा महामंत्री अतिशय जैन तीर्थ बालाबेहट
कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र का नजारा महाकुंभ जैसा नजर आ रहा है। जहां पहुंचने वाले श्रद्धालु प्रभु के चरणों में पहुंचकर अपने आपको आनंदित महसूस कर रहे हैं। -सत्येंद्र जैन गदयाना, अध्यक्ष उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ जखौरा, ललितपुर
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज जनजन के आराध्य हैं जिन्होने शिक्षा, चिकित्सा, गोशाला, हथकरघा एवं समाज सुधार की जो सोच समाज को दी है, वह समाज और राष्ट्र के उन्नायक के रूप में जयवंत
विज्ञापन

रहेंगे। -संजीव जैन सौरया, नगर अध्यक्ष, गौरक्षा प्रकोष्ठ, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें