फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसडीओ और कर्मियों से मारपीट में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा/ललितपुर। बकायेदारी पर कनेक्शन काटने गए एसडीओ व कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड बांसी देवी सिंह ने जखौरा पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वह ग्राम मुहारा के चैनावारा में ओटीएस योजना के तहत राजस्व वसूली एवं संयोजन विच्छेदन के लिए गए थे। गांव में कुंवरलाल कुशवाहा के स्वीकृत संयोजन पर 23,396 रुपये बकाया होने पर उससे बिल भुगतान के लिए कहा। कुंवरलाल ने भुगतान करने से मना कर दिया। कर्मचारी उसका कनेक्शन काट रहे थे, तभी प्यारेलाल कुशवाहा, जगत कुशवाहा, हरीदास कुशवाहा, लच्छी कुशवाहा व सात आठ अज्ञात लोग आए और विद्युत टीम पर फोन तोड़ने एवं थप्पड़ मारने का झूठा आरोप लगाते हुए सभी लोग एसडीओ व कर्मचारियों से लात घूसों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

किसी प्रकार टीम भागकर अपने सरकारी वाहन में बैठकर गेट लगाने लगी तो उन सभी ने मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाकर गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। गाड़ी की चाबी निकालकर एसडीओ की गिरेबान पकड़कर नीचे पटक दिया, जिससे उनकी शर्ट फट गई। उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। इसके बाद सभी को बंधक बना लिया। किसी प्रकार डायल 112 को सूचित किया। पुलिस एवं विजिलेंस टीम के पहुंचने पर वे गांव से बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें