फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जान गंवाने वालों के परिजनों को मिले आर्थिक सहायता, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत के मामले में शनिवार की देर शाम तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया और आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। सीओ सदर सुनील भारद्वाज सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को समझाया। इसके बाद वे शांत हुए।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तोर निवासी देशपत शुक्रवार की रात अपने पांच साल के पुत्र कार्तिक व साढू भाई रिंकू के साथ ग्राम तोर से अपनी ससुराल ग्राम चकौरा जा रहा था। ग्राम गुगरवारा के पास टीकमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार आ रही बस ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद दिया था। इससे तीनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तीनों शव का पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटाघर पर प्रदर्शन किया।
करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन शांत कराया। मृतक के परिजन आर्थिक मदद दिलाई जाने की मांग कर रहे थे इसको लेकर क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने मृतक देशपत की मां रीना की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें