फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साड़ी के फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या करना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से शुक्रवार की रात थाना सौजना के ग्राम मैनवार निवासी 24 वर्षीय छोटू का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उसका भाई छोटू पुत्र परमलाल कमरे में चला गया था। रात करीब 8 बजे मां ऊषा उसे बुलाने के लिए कमरे के बाहर गई। काफी आवाज दी लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर ऊषा ने पड़ोस के एक बच्चे को बुलाया। उसने कमरे के दरवाजे की दराज में झांककर देखा तो अंदर छोटू फंदे से लटकता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा ने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे। अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। किसी प्रकार इसे खोला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई दिनेश ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। मृतक तीन भाई-चार बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें