जिला औद्योगिक मिशन योजनांतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कल्याण सिंह सभागार रामनगर में जिला औद्यागिक मिशन योजनांतर्गत दो दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाने के गुर सिखाए गए।
जिला औद्यानिक मिशन गोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक दिनेश तिवारी ने विभिंन फसलों के अधिक उत्पादन हेतु पोषक तत्व प्रबंधन के साथ-साथ जल प्रबंधन व सिंचाई की विधियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा श्रीअन्न की उपयोगिता स्पष्ट करते हुए, इनके उपयोग को बढ़ावा देने का आहावन किया, डॉ अनुज गौतम, पशुपालन में बरती जाने वाली सावधानियॉ, सामांय बीमारियॉ जैसे-गलाघोंटू, खुरपका, मुॅहपका, लम्पी बायरस आदि बीमारियों से बचाव के उपाय व दुधारू पशुओं के पोषण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ ने कृषकों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी गई, साथ ही अधिक से अधिक कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश प्रदान किये गये। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कृषकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व विभागीय कार्यक्रमों को पूर्ण निष्पक्षता के साथ लागू करने हेतु निर्देशित करते हुये ,अधिक से अधिक कृषकों को बागवानी अपनाने का आहवन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला विकास अधिकारी केके पांडेय, अपर कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, देवेंद्र पाल सिंह, रंजीत यादव आदि मौजूद रहे।