फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले गेंहू की खेती की तरफ बढ़ रहा किसानों का रुझान

Thu, 25 Mar 2021 01:40 PM IST
झांसी ब्यूरो अर्जुन खिरिया, ललितपुर
विज्ञापन
काला गेंहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काले गेहूं की खेती आजकल किसानों के लिए आम गेहूं की खेती से तीन से चार गुना फायेदमंद है। जिले के किसान काले गेहूं की खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं। बाजार में काला गेहूं 4000 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर बिकता है। जबकि इस बार आम गेहूं की एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल है। वैज्ञानिकों का दावा है कि काला गेहूं साधारण गेहूं से ज्यादा पौष्टिक है और यह कई बीमारियों में फायदेमंद है।

विज्ञापन


ट्रायल के तौर पर ही सही लेकिन पिछले दो वर्ष से जिले के करीब 20 गांवों के किसान खेती कर अच्छा उत्पादन और मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों का कहना है कि काले गेहूं की खेती की खासियत यह कि सामान्य गेहूं का उत्पादन प्रति एकड़ औसतन 12 क्विंटल होता है वहीं काले गेहूं का उत्पादन औसतन 15 क्विंटल है। बाजार में यह चार से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।

काले गेहूं में आम गेहूं की तुलना में 60 फीसदी अधिक आयरन होता है। जिंक की मात्रा भी कुछ अधिक पाई जाती है। हालांकि, प्रोटीन, स्टार्च और दूसरे पोषक तत्व समान मात्रा में ही होते हैं। काला गेहूं साधारण गेहूं से ज्यादा पौष्टिक है और कैंसर, शुगर, मोटापा, कोलेस्ट्राल, दिल की बीमारी, तनाव सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है। खूबियों की वजह से इंसानों के लिए यह फायदेमंद है।
विज्ञापन

डॉ. नितिन यादव, कृषि वैज्ञानिक

मैंने कानपुर से काले गेहूं का एक क्विंटल बीज मंगवाकर दो एकड़ खेत मे बोया था जो अब पककर तैयार हो गया है। फसल तो अच्छी है, थ्रेसिंग के बाद औसत पैदावार का पता चलेगा। प्रकाश चंद्र पटेल, अर्जुन खिरिया

र्जुनखिरिया मेघं लहलहाती काला गेहूं की फसल।- फोटो : LALITPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें