फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किसान को चारपाई से बांधा और तीस क्विंटल गेहूं लूटकर फरार हो गए बदमाश

Thu, 25 Mar 2021 01:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ललितपुर जिले के थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम वीर में मंगलवार की देर रात कुछ बदमाशों ने खेत में थ्रेसिंग के बाद एक किसान को चारपाई से बांधकर गेहूं से भरा ट्रैक्टर लूट लिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम वीर निवासी सुक्कन पुत्र रमला रजक ने बताया कि उसने मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कराई और उसमें करीब तीस क्विंटल गेहूं निकला, जिसे उसने अपने ट्रैक्टर की ट्राली में भर लिया और पास में ही चारपाई पर लेट गया। रात्रि करीब एक बजे छह बदमाश आए और किसान के हाथ- पैर बांधकर तीस क्विंटल गेहूं से लदा ट्रैक्टर ले गए। बदमाशों ने किसान के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सका। बाद में वह किसी प्रकार छूटकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई और जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों के सुराग में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बुधवार की सुबह सीओ सदर इमरान अहमद व एसओजी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने उक्त मामले में लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में टीमें गठित कर जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें