फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पैसा जमाकर चार माह से सोलर पंप के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा क्षेत्र में किसान पैसा जमाकर चार माह से सोलर पंप के लिए भटक रहे हैं। अब किसानों को रबी फसल की चिंता सता रही है।
उनका कहना है कि फरवरी में टोकन लेने के बाद जुलाई में पैसा जमा कर दिया था। अब तक सोलर पंप नहीं मिले हैं। किसानों का कहना है कि सरकार तो योजनाएं अच्छी चला रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते, इससे उन्हें समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शासन द्वारा सिंचाई की सुविधा के लिए पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप दिए जा रहे हैं। किसानों को इस पर अनुदान दिया जा रहा है। ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के किसानों ने फरवरी में टोकन जारी कर लिया था, जुलाई में अपना अंश भी जमा कर दिया था।
विज्ञापन

लेकिन, पैसा जमा करने के चार माह बाद भी सोलर पंप नहीं मिल सके हैं। किसानों का कहना है कि समय पर पंप न मिलने से वह फसलों की बुआई नहीं कर सकेंगे।
जल्द ही सोलर पंप दिए जाएं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सोलर पंप लगने शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें