बार (ललितपुर)। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही किसान खेत में फसल बुवाई में जुट गए हैं। सोमवार को कृषि बीज भंडार गृह पर बीज की मिनी किट के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पिछले वर्ष अतिवृष्टि होने से अधिकतर किसानों की उड़द, तिल, मूंग की फसल खराब हो चुकी थी, जिस कारण उड़द के बीज का संकट बना हुआ है। किसानों को खरीफ फसल के लिए में उड़द, मक्का, सोयाबीन, तिल, मूंग, मूंगफली आदि बीज को कृषि विभाग 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करा रहा है।
छोटे किसानों को उड़द एवं तिल का बीज भी निशुल्क वितरित किया जा रहा है। एक किसान को आधा एकड़ के लिए एक मिनी किट उड़द 4 किलो एवं तिल का बीज एक एकड़ के लिए वितरित किया जा रहा है।
खास बात यह है कि मशीन के माध्यम से वितरित हो रहा बीज किसान दूसरी बार नहीं ले सकता है, यदि वह लेने पहुंचा तो मशीन बता देगी।