फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सकों की कमी से नहीं हो पा रहे नियमित सिजेरियन प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तीन सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा है, लेकिन चिकित्सकों के अभाव में गर्भवतियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। थोड़ी सी भी समस्या होने पर प्रसूताओं को रेफर किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें 30 से 50 किमी की दूरी तय करना पड़ती है।
विज्ञापन

सीएचसी तालबेहट, महरौनी व मड़ावरा में ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है। ऑक्सीजन समेत अन्य सभी जरूरी सुविधाएं हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब तक इन अस्पतालों में न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है, न ही निश्चेतना रोग विशेषज्ञ की। बाल रोग विशेषज्ञ भी नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर कभी-कभार मुख्यालय से विशेषज्ञों की टीम भेजकर सिजेरियन प्रसव कराया जा रहा है। नियमित चिकित्सक न होने से प्रतिदिन हर सीएचसी से दो से तीन प्रसूताओं को मुख्यालय रेफर किया जा रहा है। हालांकि, सीएचसी तालबेहट में सर्जन व स्त्री रोग विशेषज्ञ संविदा पर कार्यरत हैं, लेकिन निश्चेतक न होने से सीमित सिजेरियन प्रसव ही हो पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें