फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर फांसी लगाने से किसान की मौत

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करगन में एक किसान ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

निवासी रामरतन रजक (62) शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से खेत की ओर चला गया। वहां उसने आम के पेड़ पर तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे रंजीत ने बताया कि मृतक पिता के तीन बेटों में से एक बेटे की कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। भाई की चार बेटियों में से दो बेटियों की शादी उसके पिता रामरतन ने की थी।
विज्ञापन

इसके लिए पिता ने अपनी दो एकड़ जमीन भी बेच दी थी। भाई की दो बेटियों की शादी अभी होना है। उधर, मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। रंजीत ने बताया कि पिता तीन दिन से खाद के लिए जा रहे थे, लेकिन उसे खाद नहीं मिल सकी। इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रामरतन का अपनी पत्नी से सुबह विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें