फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे किसान की हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत एक ग्राम में बुधवार रात खेत पर अपनी फसल की रखवाली कर रहे किसान की अचानक हालत खराब हो गई। खेत से अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पुरा पाचौनी निवासी गबूढ़े (60) बुधवार की शाम को खाना खाकर अपने खेत पर खड़ी मटर की फसल की रखवाली करने निकला था। खेत पर बनी झोपड़ी में सोते समय अचानक उसकी हालत खराब हो गई। रात में लगभग साढ़े दस बजे उसका चचेरा भाई बल्लू अहिरवार खेत पर सोने के लिए आया तो भाई को तड़पता देख परिजनों को सूचना दी। आननफानन परिजन खेत पर गए और गबूढ़े को अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई अर्जुन ने बताया कि मृतक के चार पुत्र हैं। अब परिवार के भरण पोषण पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें