फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में दवा डाल रहे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव निवासी किसान की खेत में खड़ी मटर की फसल में दवा डालते समय संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे ने कीटनाशक खाने से मौत का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

ग्राम भौंटा निवासी चऊदे (चंद्रदेव पटेल) (60) बुधवार को सुबह लगभग दस बजे खेत में खड़ी मटर की फसल में में कीटनाशक दवा डालने के लिए निकला था। खेत पर हाथ पैर कांप रहे थे। इसी दौरान भतीजा अरविंद व पुत्र रघुवीर दोनों कुछ देर में खेत पर पहुंचे। जहां पर पिता की हालत खराब देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर आए और आननफानन में मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार को पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर शाम चार बजे से एक घंटे तक उपचार चला, उपचार के दौरान शाम को पांच बजे मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भतीजे अरविंद ने बताया कि चाचा खेत पर जाने के बाद लगभग 20 मिनट बाद वह खुद और चाचा का पुत्र रघुवीर खेत पर पहुंचे। जहां पर चाचा के हाथ पैर कांप रहे थे। वह बोल नहीं पा रहे थे। पास में ही कीट नाशक दवा की डिब्बी खाली पड़ी थी। अंदेशा है कि चाचा ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुत्र रघुवीर ने बताया कि पिता दो भाइयों में बड़े थे। हिस्से की छह एकड़ जमी पर खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सभी की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें