ललितपुर। विकास खंड बार की समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बार के परिसर में किया गया, जिसमें सुलेख में प्रशांत यादव और दौड़ में प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन स्पेशल शिक्षक मदन मोहन राज, पुनीत कुमार, जिला स्काउट शिक्षक संदीप पाठक एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पूर्णेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। यहां सबसे पहले पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन के प्रशांत यादव प्रथम, मनोज कुशवाहा द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी सहना की भावना तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय खैरा के प्रिंस प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पुलवारा की साक्षी द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय डुलावन के मनोज कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बार के राज प्रथम, कंपोजिट विद्यालय मोतीखेरा की रक्षा द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय डुलावन के प्रशांत यादव तृतीय स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में भावना प्रथम, राज द्वितीय, राखी कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रशांत यादव प्रथम, भावना द्वितीय, राहुल कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार में सुमित, आर्यंस, प्रतीक्षा, शिवा, विनीता कुशवाहा, शिवम्, कमल सिंह, शिवानी राजपूत चयनित किए गए। प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बार योगेंद्र नाथ ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों से कहीं कम नहीं हैं। उन्हें प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाए तो वह और वेहतर प्रयास करके प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं। खेल प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बच्चों का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास भी होता है। दिव्यांग बच्चों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संदीप कौशिक, विमलेश के अलावा बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।