ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाम रोंड़ा निवासी सुरेश कुशवाहा (45) पुत्र हन्नू कुुशवाहा की रविवार सुबह खेत में फसल रखवाली के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम रोंड़ा निवासी सुरेश कुशवाहा ने अपने खेत में सब्जी उगाई थी। जिसके चलते वह रोजाना रात में खेत पर ही सोता था। शनिवार शाम को भी लगभग सात बजे वह खेत पर गया था और रात में खेत पर ही सो गया। रविवार सुबह उसका बेटा पुष्पेंद्र उसे चाय देने के लिए खेत पर गया तो वहां उसने पिता को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जिस पर वह तत्काल अन्य परिजनों को बुलाकर पिता को जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। इसमें बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है।