फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल से त्रस्त भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा के नगर महामंत्री रवि साहू को पीटने के मामले में शहर कोतवाल के खिलाफ भाजपाई लामबंद हो रहे हैं। रविवार को सूबे के कैबिनेट व जनपद प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पार्टी के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसपी के आश्वासन के बाद न तो अब तक सीओ ने जांच रिपोर्ट दी और न ही कोतवाल को हटाया गया। भाजपा नेताओं ने इस मामले में एसपी के दिए बयान की सीडी भी मंत्री को सौंपते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि वह एसपी से बात करेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी जिस समय पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। उसी समय नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिसोदिया, नगर महामंत्री इंद्रेश तिवारी, रवि साहू, नगर कोषाध्यक्ष मयंक साहू, गोल्डी राजपूत, पं. नीतेश संज्ञा, दीपक वैद्य सहित कई पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर महामंत्री को पीटने के मामले में एसपी ने भी बयान दिया था कि कोतवाल को हटाया जा रहा है लेकिन वह लगातार कोतवाली में जमे हुए हैं। पार्टी पदाधिकारी के अपमान से सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा हुआ है। आरोप लगाया कि घटना के बाद से कोतवाल के हौसले बुलंद हैं। यदि कोई कार्यकर्ता फरियादी के साथ कोतवाली जाता है तो उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि इससे पहले युवा मोर्चा और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को भी पीटा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोतवाल को कोतवाली से हटाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें