फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से किसान की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटौराकलां में खेत पर गए एक किसान की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मूंग की फसल खराब होने के सदमे से मौत हुई है। किसान फसल अच्छी नहीं होने से परेशान था। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के डसने से मौत होना बताया जा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटौराकलां निवासी पप्पू रैकवार पुत्र किशोरी रैकवार रविवार की सुबह खेत पर मूंग की फसल की कटाई करने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह उठकर किसी तरह खेत में बनी झोपड़ी तक पहुंचा लेकिन वहीं गिरकर बेसुध हो गया। शाम को जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसका बेटा अजय उसे खोजने के लिए खेत पर गया, जहां उसका पिता झोपड़ी में बेसुध जमीन पर पड़ा था। पास में ही कुछ कटी हुई मूूंग की फसल भी पड़ी थी। यह देख बेटे ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी तो उसके परिजन व ग्रामीण खेत पर पहुंच गए और पप्पू रैकवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसके पास दो एकड़ जमीन थी। मृतक के फुफेरे भाई मनोज ने बताया कि पप्पू ने इस बार मूंग की फसल बोई थी, लेकिन फसल की पैदावार अच्छी नहीं होने से परेशान था। संभावना जताई कि इसी वजह से उसे हार्ट अटैक आया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम में सांप का डसना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें