फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी में एक किसान ने जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कुम्हैड़ी निवासी विजय सिंह (35) पुत्र शेर सिंह खेती करता था। सोमवार की सुबह अपने घर के पास ही बाड़े में खेत पर चला गया, जहां उसने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। ग्रामीण जब वहां महुआ के बीज बीनने के लिए पहुंचे, तो वहां जामुन के पेड़ पर शव लटकते देखा। इसके बाद उसकी पहचान विजय सिंह के रुप में की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने फांसी किन कारणों से लगाई इसका पता करने के लिए महरौनी पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक के दो पुत्र हैं और वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें