ललितपुर। कोविड-10 के अंतर्गत सर्दी, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत का सर्वे आशा और आंगनबाड़ी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। दूसरे दिन सोमवार को 459 टीमों ने 26,610 घरों का सर्वे किया और 1,43,832 व्यक्तियों की जांच की।
वर्तमान में कोरोना का संक्रमण तेजी से जिले में पैर पसार रहा है। इसे ध्यान में रखकर कोविड-10 सर्दी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ होने वाले लोगों को चिंह्नित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन टीमों ने स्क्रीनिंग कर सर्वे किया, जिसमें ललितपुर नगर में डॉ. हुसैन खां के नेतृत्व में 46 टीमों ने 2881 घरों पर जाकर जांच की। इसी तरह ब्लॉक बार में डॉ. सीपी राजपूत के निर्देशन में 74 टीमें 3844 घरों तक पहुंचीं। ब्लॉक जखौरा में डा. प्रदीप यादव के नेतृत्व में 76 टीमों ने 4443 व महरौनी में डॉ. आरके वर्मा के नेतृत्व में 75 टीमों ने 4251, मड़ावरा में डॉ. विशाल पाठक के निर्देश पर 48 टीमों ने 3054 घरों और ब्लाक बिरधा में डॉ. अजय खरे के नेतृत्व में 80 टीमों ने 4439 घरों का सर्वे किया। ब्लॉक तालबेहट में डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 60 टीमों ने 3698 घरों का सर्वे किया। इस दौरान सर्वेक्षण टीमों ने 1,43,832 व्यक्तियों से जुकाम, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की जानकारी ली। इस दौरान किसी में कोई लक्षण नहीं पाए गए।