- सदर विधायक ने विकासखंड तालबेहट के ग्राम बंहोरीसर में लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने विकासखंड तालबेहट के ग्राम बंहोरीसर में चौपाल का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग व कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीण को इन विभागों से मिलने वाले योजनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ग्राम्य विकास विभाग के निर्देशन में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामीणों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनकी समस्याओं को निस्तारण किया जाता है। आयोजित चौपाल में सदर विधायक ने खंड विकास अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह में पांच विद्यालयों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए, साथ ही समाज कल्याण विभाग के पेंशन लाभार्थियों के साथ अधिकारी विकास खंड स्तर के सोशल मीडिया अकाउंट पर बीस लाभार्थियों के साथ वार्ताकर उनका फोटो अपलोड करें। आवास योजना में कोई पात्र लाभार्थी न छूटेे इसको ध्यान देने के निर्देश दिए। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में अधिक से प्रवेश दिलाए जाने के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह अपात्रों के नाम हटाकर पात्रों के नाम अंत्योदय कार्ड में डालकर उन्हें योजना का लाभ दें। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी येाजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बिजली व पानी समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।