फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो लाख की चोरी के आरोपियों का नहीं कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। किसान के साथ सवा दो लाख रुपये की चोरी होने के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी अब तक मड़ावरा पुलिस के हाथ खाली हैं। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना निवासी अजुद्दी पाल ने बीते 11 अप्रैल को मड़ावरा स्थित एक ग्रामीण बैंक से दो लाख 29 हजार रुपये निकाले थे। किसान बैंक से पैसे लेकर अपनी दुकान के लिए निकला। इसके बाद वह पैसों का थैला लेकर दुकान पर पहुंचा और रुपयों से भरे थैले को उसने दुकान की अलमारी में रख दिया और बाहर निकल गया। पीछे से आ रहे बदमाशों में से एक ने मौका पाकर दुकान में रखे रुपये से भरा चोरी कर अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों की कोई शिनाख्त या कोई पक्का सुराग हाथ नहीं लग सका। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण गिरी ने बताया की दर्जनों जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें