फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना का दो दिन में करें शत-प्रतिशत भुगतान : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित राशि का दो दिन में शत प्रतिशत भुगतान किया जाए। जिला लेखा प्रबंधक स्तर पर अधिकांश प्रकरण लंबित पाए गए। इस पर सीडीओ ने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि कार्य पूर्ण न करने पर सेवा से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यह बात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने व योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ शेषनाथ चौहान ने समीक्षा बैठक की। इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना की प्रगति अधिक खराब पाई गई। इसमें महज 32 फीसदी भुगतान पाया गया। भुगतान में अधिकांश प्रकरण लेखा प्रबंधक स्तर पर पाए गए। इस पर कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिन में सभी लंबित भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों में न किए गए तो सेवा से हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि टीम के साथ रात्रि में पोर्टल पर कार्य कराकर भुगतान कराएं। टीकाकरण की समीक्षा में प्रगति खराब पाई गई। इस पर सभी बच्चों को टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, सीडीपीओ नीरज सिंह, डीपीएम डॉ रजिया फिरोज, समेत सभी एमओआईसी, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
जिले में माताओं को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान लंबित बना हुआ था। चार माह से 2164 प्रसूताओं को भुगतान नहीं किया गया था। समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने 22 जुलाई को अमर उजाला के पेज नंबर दो पर जननी सुरक्षा योजना: घंटों में भुगतान का दावा, महीनों का इंतजार नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक कर दो दिन में लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। अब माताओं को लंबित भुगतान मिलने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें