फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ करोड़ खर्च, फिर भी तैयार नहीं हो सके गोवंश स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सात गोवंश आश्रय स्थल बनने प्रस्तावित थे, जिसमें दो उपयोग में हैं। बाकी पांच आश्रय स्थल पूर्ण होने के बाद भी बिजली कनेक्शन न होने के कारण प्रारंभ नहीं हो पाए हैं। इससे निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से तैयार खिरिया मिश्र व कुचदों में गोवंश आश्रय स्थल प्रारंभ हो पाए हैं। जबकि, आठ करोड़ की लागत से टोरिया, ठनगना, बिजरौठा, काला पहाड़, बानपुर गोवंश आश्रय स्थल बनकर तैयार हैं, लेकिन इनमें अब तक विद्युत संयोजन न होने के कारण इन्हें प्रारंभ नहीं किया गया है। कई जगहों पर विद्युत विभाग में संयोजन के लिए एस्टीमेट के अनुसार धनराशि जमा कर दी गई है। फिर भी संयोजन नहीं मिला।
-
पिछले माह तीन अधूरे आश्रय स्थल का हो गया लोकार्पण
पिछले माह तीन अधूरे गोवंश आश्रय स्थल बिजरौठा, काला पहाड़ व बानपुर का प्रभारी मंत्री से लोकार्पण करा दिया गया। 21 मई को जनपद में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी आए थे। ठेकेदारों का भुगतान अटका हुआ था, इसके लिए अधूरे गोवंश आश्रय स्थल का लोकार्पण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात गोवंश आश्रय स्थल में दो ही पूर्ण हुए हैं। बाकी आश्रय स्थल विद्युत संयोजन के अभाव में प्रारंभ नहीं हो सके हैं।
डॉ भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें