फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में बना आठ बेड का हीटवेव वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) के भूतल पर हीटवेव के मरीजों को उपचार की सुविधा के लिए आठ बेड का वार्ड बनाया गया है। एसी, वाटर कूलर समेत सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां अलग से स्टॉफ भी लगाया गया है। अब तक इस वार्ड में पांच मरीज भर्ती हो चुके हैं।
हीट वेव (लू) को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। तापमान में वृद्धि को लेकर शासन ने हीट स्ट्रोक की घटनाएं अधिक होने की संभावना जताई है। अब सभी अस्पतालों में हीटवेव के वार्ड बनाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी आठ बेड का वार्ड तैयार किया गया है, इसमें एसी, मॉनीटर व आईसीयू जैसी सुविधाएं हैं। बच्चों व बड़ों के लिए अलग-अलग कक्ष तैयार किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त गद्दे व पलंग की व्यवस्था भी की गई है। प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने बताया कि लू से संबंधित सभी प्रकार की दवाइयां वार्ड में रखवाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वार्ड में 24 घंटे सुविधाएं दी जा रही हैं। तीन शिफ्ट में स्टॉफ को लगाया गया है। मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पवन सूद को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही तीन स्टॉफ नर्स व तीन वार्डबॉय को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हीट स्ट्रोक की घटनाओं से बचाव और मरीजों के इलाज के लिए आठ बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड स्थापित किया गया है। सभी प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गई हैं।
- डाॅ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें