फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खुली टंकी से दूषित पानी पी रही 20 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय स्थित जल संस्थान की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। टंकी जहां पूर्ण क्षमता से भर नहीं पा रही है, वहीं लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। ऊपर से टंकी खुली होने के कारण पक्षी इसमें गंदगी कर रहे हैं, जो सप्लाई के दौरान विभिन्न मोहल्लों में घरों में जा रही है। मोहल्लावासियों का कहना है कि गंदा पानी आने से बीमारियों का खतरा बना है। जिम्मेदार मौन बने हैं। इसका खामियाजा 20 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
मोहल्ला आजादपुरा तृतीय में जल संस्थान की दो टंकियां हैं। एक टंकी से नेहरूनगर में जल आपूर्ति की जाती है तो दूसरी से सिविल लाइन, नईबस्ती, गांधीनगर, आजादपुरा आदि क्षेत्र की लगभग 20 की आबादी को पानी दिया जा रहा है। दूसरी टंकी पूरी तरह जर्जर हालत में है। बीते वर्षों पूर्व टंकी की ऊपरी सतह का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टंकी में ही गिर गया था। इससे यह खुल गई थी। उस समय इसे पॉलिथीन से ढक दिया गया था, लेकिन अब पॉलिथीन हट जाने से टंकी की छत खुल गई है। इसके ऊपर बैठ रहे पक्षी भी टंकी में ही गंदगी डाल रहे हैं। यही पानी टंकी के माध्यम से घरों में सप्लाई हो रहा है। इससे कई बार पानी दुर्गंध तक देता है। मोहल्लावासियों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। कई बार ज्यादा दुर्गंध आने से पानी पीने तक की दिक्कत हो जाती है। इससे लोगों को हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टंकी में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी
जल संस्थान की गांधीनगर, नई बस्ती, आजादपुरा और सिविल लाइन को पानी देने वाली टंकी जर्जर हालत में होने से पूर्ण क्षमता के साथ भर नहीं पा रही है। इससे पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं जगह-जगह से पानी लीकेज हो रहा है। लीकेज से बहता पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें