फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में शिक्षक और शिक्षामित्र मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बिरधा एवं बार के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए जाने पर उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने प्राथमिक विद्यालय खुशीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक सोनाली जैन एवं सहायक अध्यापक सुमन चतुर्वेदी अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र शकुंतला एवं श्रीकांत सेन भी अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया है। कंपोजिट ग्रांट से कार्य कराया जा रहा था। इसकी प्रगति असंतोषजनक पाई गई। मध्याह्न भोजन योजना के संबंध में पूछे जाने पर उपस्थित प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्राधिकार पत्रों का वितरण अभिभावकों को नहीं किया गया है और न लॉकडाउन अवधि की परिवर्तन लागत अभिभावकों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाने की कोई तैयारी पाई गई। प्रधानाध्यापक द्वारा दीक्षा एप का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। विद्यालय में स्पोर्ट्स किट नहीं खरीदी गई। प्रधानाध्यापक को विद्यालय में पाई गई कमियों को दूर करते हुए 10 दिन में उन्होंने अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय समय में अनुपस्थित सहायक अध्यापक सोनाली जैन व सुमन चतुर्वेदी का अनुपस्थित दिन का वेतन व दोनों शिक्षामित्रों का अनुपस्थित दिन का मानदेय रोक दिया।
प्राथमिक विद्यालय खोंखरा निरीक्षण के .समय बंद पाया गया। उन्होंने निरीक्षण में बंद पाए गए विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों/ शिक्षामित्रों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खोंखरा के निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। उन्होंने विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों/ अनुदेशकों का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया।
विज्ञापन

शिक्षक मिले अनुपस्थित
इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में कार्यरत सहायक अध्यापक संजीव टडैया बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। शिक्षामित्र राजेश कुमार एक जुलाई से लगातार अनुपस्थित मिले, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ला में अनुदेशक रामदास अनुपस्थित मिले। विद्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित मिला।
विद्यालय में नहीं खरीदी गई स्पोर्ट किट
विद्यालय में कम्पोजिट ग्रांट से कार्य कराना प्रक्रियाधीन है। अभी तक विद्यालय में स्पोर्ट्स किट नहीं खरीदी गई है। मध्याह्न भोजन योजना के संबंध में सहायक अध्यापक ने बताया कि प्राधिकार पत्रों का वितरण अभिभावकों को कर दिया गया है। लॉकडाउन अवधि की परिवर्तन लागत अभिभावकों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई के लिए बैंक में सूची दे दी गई है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को अपूर्ण कार्यों एवं पाई गई कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक संजीव टडैया का अनुपस्थित दिवस का वेतन व शिक्षामित्र राजेश कुमार का अग्रिम आदेशों तक मानदेय रोक दिया दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें