मड़ावरा में करंट लगने से भैंस की मौत
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा में बीती रात्रि करंट लगने से एक भैंस मर गई। कस्बा निवासी राकेश साहू ने बताया कि उसका मकान पावर हाउस के समीप है। रात्रि करीब साढ़े दस बजे बिजली कई बार आई और चली गई। इसी दौरान करंट फैल गया और भैंस उसकी चपेट में आ गई। भैंस तेज आवाज के साथ इधर - उधर दौड़ने लगी तो बिजली बंद करने के लिए आवाज लगाई। लेकिन, पावर हाउस में तैनात विद्युत कर्मियों ने आवाज को अनसुना कर दिया और करंट से भैंस मर गई। उसने रात्रि में पशु चिकित्सक को भैंस के इलाज के लिए बुलाया, किन्तु कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित ने थाना मड़ावरा एवं उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राकेश ने बताया कि भैंस जो दूध देती थी और इसी से उसके परिवार का खर्च चलता था। भैंस कुछ माह बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी। अब उसे चिंता सता रही है कि घर का गुजारा कैसे होगा।