फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप के नाम पर बिक रहा नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारत सरकार ने कोडिन कफ सिरप पर काफी पहले रोक लगा रखी है। बड़ी कंपनियों ने अपने कफ सिरप से यह साल्ट हटा दिया है, लेकिन कुछ कंपनियां इस साल्ट का कफ सिरप अभी भी बाजार में उपलब्ध करा रही हैं। दुकानदार समीपवर्ती राज्य से यह दवा मंगाकर खुलेआम बेच रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सभी प्रकार के कफ सिरप की बिक्री 20 हजार बोतल एवं बच्चों के कफ सिरप की बिक्री करीब एक हजार बोतल है। इनमें कोडिन सिरप की 10 से 12 हजार बोतलों की प्रतिमाह बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

कुछ वर्षों से कफ सिरप को नशे के रूप में उपयोग करने वालों की संख्या बढ़ी है। भारत सरकार ने ऐसे कफ सिरफ में दवा के रूप में प्रयोग होने वाले कोडिन साल्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर इसकी बिक्री पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी औषधि नियंत्रण विभाग को सौंपी गई थी। लेकिन, जिले में इस दवा की आपूर्ति मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से की जा रही है। एक दवा व्यापारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि टीकमगढ़ से यह प्रतिबंधित दवा जनपद मुख्यालय लाई जा रही है। यहां से दवा अन्य क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है। जाखलौन में सर्वाधिक कफ सिरप की खपत होती है। महरौनी व बानपुर में भी सिरप बेचा जा रहा है।
-
समय-समय पर छापेमारी की जाती है, कफ सिरप के नमूने भी लिए जा रहा रहे हैं। प्रतिबंध कफ सिरप के संबंध में छापामारी अभियान चलाया जाएगा। अगर दुकानदारों के पास यह पाया जाता है तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय मिश्रा, ड्रग इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें