फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आयरन और गोल्ड की खदानों पर ड्रिलिंग अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गिरार क्षेत्र में आयरन व गोल्ड की खदानों की नीलामी की गई थी, जिसकी ड्रिलिंग अब अंतिम चरण में है। कुछ जगहों पर आसपास फसल खड़ी होने के कारण ड्रिल का कार्य नहीं हो पाया था। कंपनी को 31 जगहों पर ड्रिल करनी है।
मड़ावरा तहसील के गिरार स्थित बड़वार में आयरन और सोने के भंडारण को मापने के लिए निजी कंपनी ने सितंबर में ड्रिलिंग शुरू की। 31 बोर से 6015 मीटर तक ड्रिलिंग होनी थी, जो पूर्ण होने के कगार पर है। अब ड्रिल से निकलने वाली मिट्टी की जांच प्रयोगशाला में कराई जाएगी। इसके बाद यहां दोहन के लिए प्लांट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

खनिज भूगर्भ विभाग ने गिरार क्षेत्र में सर्वे किया था, जहां 25 से 30 प्रतिशत ग्रेड आयरन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ग्राम बड़वार में 231 हेक्टेयर में तैयार इन ब्लॉकों को खनन के लिए आवंटित किया गया था। लौह और सोने के अयस्क की उपलब्धता की पुष्टि के बाद भूतत्व और खनिकर्म विभाग ने इन ब्लॉक के लिए कंपोजिट लाइसेंस की निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। गोवा की कंपनी ने मैपिंग, भू-भौतिकी अध्ययन, भू-रासायनिक अध्ययन के साथ खनिज ब्लॉक में 31 बोर कर खनिज भंडारों का पता लगाने का कार्य सितंबर में पूर्ण कर दिया था। ड्रिलिंग के लिए दो कंपनी जियोलॉजी एंड माइनिंग एसोसिएट झांसी, जियोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड नागपुर को चयनित किया गया। ड्रिलिंग के बाद आंकड़ों, विस्तृत भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और अध्ययन के आधार पर खनन की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

-
गिरार क्षेत्र में आयरन खदानों में ड्रिल का कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। इसके बाद कंपनी यहां प्राप्त अयस्कों की जांच कराएगी। फिर दोहन प्रारंभ किया जाएगा।
अमितोष वर्मा, जिला खनिज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें