फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रामनवमी आज, मंदिरों में होगी रामजन्मोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रामनवमी पर्व आज सभी राममंदिरों में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। रामजन्म पर मिठाइयां बांटी जाएंगी।
रामनवमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भगवान के गर्भगृह को सजाया जाएगा, तो भगवान के लिए मालाओं के साथ ही फूलों की बारिश का इंतजाम भी किया गया है। कई मंदिरों में भक्तों द्वारा तरह तरह के पकवानों का भोग तैयार किया जाएगा। राम जन्म होते ही मंदिरों में पटाखे छुड़ाए जाएंगे और खुशियों के गीत और भजनों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनवमी पर्व आज प्रमुख मंदिरों में चौबयााना स्थित श्रीरघुनाथजी मंदिर, लक्ष्मीपुरा स्थित रामराजा मंदिर, घंटाघर स्थित जगन्नाथजी मंदिर, महावीरपुरा सिथत मदनमोहनजी मंदिर, रावरपुरा स्थित मुरली मनोहर मंदिर में बड़े ही उत्साह से मनाया जाएगा। रविवार सुबह आठ बजे से रामराजा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे रामजन्म एवं तीन बजे हवन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें