फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. राजेंद्र प्रसाद का जीवन अनुकरणीय:प्राचार्य

विज्ञापन
बुंदेलखंड कालेज ऑफ लॉ पनारी में विश्व दिव्यांगता दिवस पर मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह ल? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर हुई संगोष्ठी में उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि क्षेत्र के शीर्ष विद्वान थे। उन्होंने विधि के क्षेत्र में परास्नातक की उपाधि में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और इसी क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की। उन्होंने गांधीजी के स्वदेशी आंदोलन से प्रभावित होकर आजादी की लड़ाई में कोलकाता विश्वविद्यालय के सीनेटर के पद से त्याग कर दिया था। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कॉलेज प्राचार्य दिनेश बाबू गौतम ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। चंद्रशेखर सोनी, ज्ञान लता और रामनारायण मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगों से किसी प्रकार भेदभाव नहीं करने की अपील की गई। इस अवसर पर रूपेश साहू अभिषेक, अनंत, राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें