फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों ने फिर लगाया जाम, दुकान बंद होने से थे परेशान

विज्ञापन
इलाइट चौराहा से मंडीरोड स्थित खाद की दुकान के सामने रोड जाम कर बैठे किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
खाद के लिए किसानों ने फिर लगाया जाम, दुकान बंद होने से थे परेशान
विज्ञापन

ललितपुर। खाद के लिए किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते रोज इलाइट से मंडी रोड पर स्थित एक खाद की दुकान प्रशासन द्वारा निरस्त कर बंद कर दी गई, जबकि सोमवार को सुबह रोजाना की तरह खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान दुकान पर पहुंच गए, लेकिन दुकान बंद देख किसानों ने आक्रोशित होकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान को प्रशासन द्वारा सीज होने की बात बताई और किसी प्रकार समझाकर जाम खुलवाया।
इलाइट से गल्ला मंडी रोड पर ऑफीसर्स हॉस्टल के पास स्थित इफको की खाद की दुकान प्रशासन द्वारा अनियमितता मिलने पर निरस्त करते हुए बंद कर दी गई है, लेकिन इसकी जानकारी नहीं होने के चलते रोजाना की तरह सोमवार को सुबह बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए उस दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान बंद होने के कारण किसान आक्रोशित हो गए और खाद के लिए दुकान के सामने ही मुख्य सड़क पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया और खाद के लिए हो हल्ला करने लगे। सड़क पर पत्थर रखकर विरोध जताने लगे। किसानों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी भी की। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसानों को समझाया कि यह दुकान प्रशासन द्वारा सीज होने के चलते बंद की गई है। लेकिन किसान खाद लेने की मांग करते रहे और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एक बार तो किसान मान गए और जाम हटा लिया, लेकिन कुछ ही देर में फिर से किसानों ने दोपहर करीब एक सवा बजे फिर से जाम लगा दिया। जिस पर पुलिस ने मशक्कत करके किसी प्रकार जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें