फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पृथ्वी मां पेंटिग्स का किया अनावरण

Tue, 09 Jun 2015 01:16 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आईटीआई स्थित कला भवन में पृथ्वी मां, सुम्मेरा तालाब, बाबा सदनशाह सहित अन्य पेंटिग्स का अतिथियों ने अनावरण किया। यहां अनूठी कलाकृतियों की सराहना की गई।
विज्ञापन



अनावरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद चित्रकार ओमप्रकाश बिरथरे की पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पृथ्वी मां पेंटिग्स का अनावरण किया गया। इस पेंटिग्स में संपदाओं से भरपूर भूमि को दिखाया गया है। हमारी संस्कृति, उन्मुक्त स्नान, निशारानी, सीख, सत्य, बाबा सदनशाह, फुरसत के क्षण, सुम्मेरा तालाब के ऊपर बनाई पेंटिग्स को भी देखा गया। डीएम ने चित्रों की सराहना की। वर्तमान में चित्रकार बच्चों को पेंटिग्स की बारीकियां सिखा रहें हैं।


इस अवसर पर कला भवन में राष्ट्रपति पुरस्कृत रूपनारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीबल्लभ शरण शुक्ला, विनोद कुमार खरे, सत्यनारायण तिवारी, आरके लवानियां, रमाकांत तिवारी, अवध बिहारी कौशिक, संतोष कुमार, संतोष कुमार शर्मा, जयशंकर द्विवेदी, फीरोज इकबाल, कैलाश द्विवेदी सहित नगर के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें