फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करके लौटकर आते डीएम आलोक सिंह - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में टीकाकरण के शत-प्रतिशत के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विकासखंड जखौरा के ग्राम पंचायत बरौदास्वामी में चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लेते हुए साथ ही मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य टीम को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम डोज से छूटे हुए सभी जनपदवासियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने मौके पर खंड विकास अधिकारी जखौरा को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन वैक्सीनेशन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। साथ ही वैक्सीनेशन टीमों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के लिए केंद्रों पर आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इसके संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण अनिवार्य रूप से होगा। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए सतर्कता एवं जागरूकता अति आवश्यक है। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रत्येक जनपदवासी जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्य कर रही हैं। समस्त जनपदवासी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि ओमिक्र ॉन के खतरे को देखते हुए टीकाकरण की गति में तेजी लाना आवश्यक है। डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत वैक्सीन की डोज नहीं लगवाने वाले लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी जखौरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें