फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमे ने पूरी की तैयारी

Mon, 28 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला पंचायत सदस्य पद पर सोमवार को मुख्यालय पर होने वाले नामांकन के दौरान सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, विकास खंड स्तर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन पर क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव नामांकन के पहले चरण में न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या 11 में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन किए जाएंगे। इसी तरह ब्लाक मड़ावरा और महरौनी विकासखंड में नामांकन किए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर ड्यूटी प्रभारी ओमकार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगा। 
इसी तरह, विकासखंड महरौनी और मड़ावरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है। विकासखंड मड़ावरा में महरौनी पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण स्वरूप दिनकर के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगा। नामांकन ड्यूटी में लगे इंसपेक्टर और थानेदार पुलिस कंट्रोल रूम को पल-पल की सूचनाएं देंगे। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने भ्रमण करके सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियां देखीं। 
विज्ञापन


    पहले चरण का चुनाव कार्यक्रम- 28 से 29 सितंबर 2015 सुबह आठ से शाम चार बजे तक नामांकन।- 30 सितंबर से एक अक्तूबर 2015 तक सुबह आठ बजे से नामांकन पत्रों की जांच।- 03 अक्तूबर 2015 को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी।- 03 अक्तूबर 2015 को दोपहर तीन बजे से उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन।-----------------------------------------------------------------------द्वितीय चरण 01 अक्तूबर को विकास खंड तालबेहट एवं बार में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन।---------------------------------------------------------------------------तृतीय चरण06 अक्तूबर को विकास खंड बिरधा में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन।---------------------------------------------------------------------------चतुर्थ चरण09 अक्तूबर को विकासखंड जखौरा में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन। ----------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें