फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परीक्षा व उपस्थिति संबंधी विसंगतियां दूर हों

Wed, 30 Sep 2026 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन के नेतृत्व में यह ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार को दिया गया। संघ ने छह माह के ब्रिज कोर्स की कठिनाइयों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ विद्यालयीय व विभागीय दायित्वों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में शिक्षकों को परेशानी हो रही है। संघ ने ऑनलाइन कक्षाओं के दिनों में अवकाश व शैक्षणिक सुविधा मांगी। ब्रिज कोर्स के नियमों में विसंगतियां दूर करने की भी मांग की गई। विद्यालयीय कार्य और ब्रिज कोर्स की पढ़ाई में सामंजस्य बनाने की व्यवस्था भी मांगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने शासन को पत्र भेजने और दिशा-निर्देश मांगने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें