फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रामीणों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर

Wed, 30 Sep 2026 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। धौरीसागर के जूनियर हाईस्कूल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की गाजियाबाद टीम ने राहत चौपाल लगाई। टीम ने करीब 200 ग्रामीणों को आपदा से बचाव के तरीके बताए। एनडीआरएफ टीम के प्रमुख दिनेश कुमार ने भूकंप, बाढ़ और डूबने जैसी आपदाओं में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव और प्राथमिक उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टीम ने सीपीआर देने, घायल को प्राथमिक उपचार, रेस्क्यू करने और रक्तस्राव रोकने का प्रदर्शन किया। गले में वस्तु फंसने पर बचाव और भूकंप-डूबने की स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके भी समझाए गए। बच्चों को सीपीआर और डूबे व्यक्ति को बाहर निकालने का भी प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार मनोज कुमार, ग्राम प्रधान धौरीसागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें