फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पहुंच रहा गंदा पानी बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम धनगौल निवासी एक किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत पर गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं करने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि नाले का पानी खेत में भर रहा है, जिस कारण खेत में खरीफ फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम धनगौल निवासी किसान किशोर सिंह परमार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि करीब आठ वर्ष पहले ग्राम पंचायत द्वारा गांव में पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया गया था। लेकिन, ग्राम पंचायत द्वारा उक्त नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। जिस वजह से खेत में संपूर्ण गांव का पानी भरता है। कई सालों से यह स्थिति बनी हुई है। गांव का पानी उसके खेत में भरा रहने के कारण खेत दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे वह
हर वर्ष खरीफ फसल की बुआई नहीं कर पाता है। जिससे वह काफी परेशान है। कई बार उसने ग्राम पंचायत के अधिकारियों से इसकी शिकायत की और अधूरे पड़े नाले निर्माण की भी मांग की है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। गांव में बनवाई गई अन्य नालियों को भी इसी नाले में जोड़ दिया गया। खरीफ फसल नहीं होने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसने जिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाले का निर्माण कराने की मांग की है, जिससे वह खेत का उपयोग कर फसल की बुआई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें