तालबेहट। करंट लगने से ग्राम सभा खांदी में एक युवक की मौत हो गई। जिससे उसके पूरे परिवार में मातम छा गया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी निवासी गौरव उर्फ छोटू 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र भट्ट शुक्रवार को सायंकाल अपने घर पर कूलर सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइट आ गई। जिससे उसे करंट लग गया। जिससे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद तत्काल उसके परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की एक आठ माह की छोटी लड़की हैं।