फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जलाशय के आसपास की हटाई गंदगी...मिलेगा स्वच्छ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नझाई बाजार स्थित सीडब्ल्यूआर प्लांट की सफाई शुरू कर दी गई है। यहां निर्मित दो स्वच्छ जलाशय में एक को खाली कर दिया गया है, इसके सूखने के बाद जल्द ही इसकी सफाई की जाएगी। टैंक के ऊपरी हिस्से में सफाई होने से अब गंदगी व कचरा सीडब्ल्यूआर में नहीं आएगा। लोगों को स्वच्छ पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

नगर में नझाई बाजार स्थित जलकल के स्वच्छ जलाशय (सीडब्ल्यूआर) के पास काफी गंदगी व कचरा पड़ा था। कचरा पानी फिल्टर होने वाले टैंक में भी उड़कर जा रहा था। इससे टैंकों का पानी गंदा बना रहता था और घरों में इसी की आपूर्ति हो रही थी। बीते दिनों जिलाधिकारी के निरीक्षण में इसकी पोल खुली थी। यहां गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी किया था। इसके बाद विभाग ने इन दोनों टैंक के पास सफाई शुरू कर दी है। सीडब्ल्यूआर के पास दो तरफ सफाई कर दी गई है, जबकि दो तरफ की सफाई शेष है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाटर बॉक्स परिसर को कचरा व गंदगी से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जलकल परिसर स्थित सीडब्ल्यूआर प्लांट के पास सफाई शुरू करा दी गई है। जल्द ही परिसर को साफ-सुथरा किया जाएगा।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें