फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर खराब होने से आहत छात्र ने कीटनाशक खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी थाना क्षेत्र के गांव लरगन निवासी हाईस्कूल के छात्र ने विज्ञान का पेपर खराब होने जाने पर बृहस्पतिवार उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम लरगन निवासी रविंद्र (15) पुत्र देशपत नगर के एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को विज्ञान का पेपर देकर जब वह घर लौटा तो उसने बताया कि पेपर कठिन होने के कारण खराब हो गया। इससे वह अधिक परेशान हो गया। बृहस्पतिवार शाम परिजनों से बातचीत करने के बाद वह अचानक उठकर चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो मां ने रविंद्र की बुआ के लड़के सोनू को देखने के लिए भेजा। रविंद्र खेत के निकट बने कुआं पर कीटनाशक दवा पी रहा था। इस पर सोनू ने उसके हाथ से कीटनाशक की शीशी छीनकर फेंक दी और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रविंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
छात्र ने मां को बताया पेपर गया खराब
रविंद्र जब हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर देकर घर वापस आया। घर में उसने अपनी मां को बताया कि विज्ञान का पेपर था। जो तैयारी करके गए थे, उसमें से कुछ ही नहीं आया। इससे पेपर खराब हो गया है। अब उत्तीर्ण होने की संभावना तक कम लग रही है। उत्तीर्ण हो भी गए तो कम नंबर आएंगे। इसकी जानकारी मां ने परिजनों को दी। इस पर सभी लोग रविंद्र पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

कपड़े पहनने की संभावना के चलते नहीं दिया ध्यान
परिजनों को रविंद्र का परीक्षा में पेपर खराब होने की जानकारी थी। इससे सभी लोगों ने समझाया और नजर भी रखे हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम को अर्धनग्न होकर घरवालों के साथ बैठा था। जहां से उठकर निकला तो घरवालों ने कपड़े पहनने के लिए उठने का अनुमान लगाया। इससे उस समय ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें