शिविर में भाग लेते विद्यालय के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में शनिवार को मंडल के महाविद्यालयों का रोवर्स रेंजर्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर का शुभारंभ स्काउट ध्वजारोहण व सरस्वती पूजन कर किया गया।
प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा हमारे धर्म ग्रंथों में मानव सेवा को सच्चा धर्म बताया गया है। यहीं रोवर्स रेंजर्स का मूल उद्देश्य भी है। शिविरार्थियों को अनुशासन में रहने की शिक्षा देते हुए कहा कि अनुशासन से ही विद्यार्थियों की उन्नति हो सकती है। जिला स्काउट कमिश्नर व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि नैतिक व चारित्रिक मूल्यों की स्थापना, व्यक्तित्व का विकास करने के लिए रोवर्स रेंजर्स की स्थापना की गई थी। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गाइड पूनम संधू ने छात्र/छात्राओं से कहा कि वह अनुशासन में रहकर पांच दिवसीय जांच शिविर में प्रतिभाग करें।
जिला कमिश्नर गाइड पूनम मलिक ने कहा कि पढ़ाई के अतिरिक्त ऐसे शिविरों में भाग लेने से विद्यार्थियों की मेधा विकसित होती है और छिपी हुई कला का विकास होता है। जिला सचिव अजब सिंह ने कहा कि राज्य मुख्यालय से नियुक्त त्रिवेंद्र कुमार प्रशिक्षक कानपुर व बेबी खुश्नुमा प्रशिक्षक आगरा और उनकी टीम द्वारा पांच दिवसीय शिविर में जांच के पश्चात राज्य मुख्यालय को राज्य पुरस्कार के लिए संस्तुति की जाएगी। डॉ. राजीव निरंजन ने कहा कि मंडल के सभी महाविद्यालयों के रोवर्स-रेंजर्स की ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, तंबू एवं पुल निर्माण एवं सांस्कृतिक कलाओं आदि की जांच की जाएगी। इस दौरान डॉ. जनक किशोरी शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, सजन कुमार शर्मा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. हरीश चंद्र दीक्षित, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, फहीम बख्श, विवेक पाराशर आदि मौजूद रहे।