फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्तों ने भगवान शिव का श्रद्धा और भक्ति के साथ जलाभिषेक किया।
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मुख्य सुम्मेरा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर, नृसिंह मंदिर स्थित शिव मंदिर, छोटी देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर, नदीपुरा स्थित रामेश्वर मंदिर, बड़ापुरा स्थित शंकरजी का मंदिर, घंटाघर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों पर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया और बेल पत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल के साथ अभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान को बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पंचाक्षर मंत्र का जाप किया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। इसके साथ ही रामराजा मंदिर स्थित शिव मंदिर में पंडित हरीओम शास्त्री ने विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पूजन कराया। वहीं सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु भगवान की शिव के दर्शनों के लिए पहुंचे और विधि-विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। इस दौरान भगवान शिव की आराधना के लिए यहां श्रद्धालुओं का दिनभर आना जारी रहा।
विज्ञापन

-
नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया
फोटो-71
ललितपुर। श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर स्थित नर्मदेश्वर महादेव का सोमवार को श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। पं. प्रमोद लिटौरिया ने विधि विधान से पूजन व अभिषेक कराया। उन्होंने बताया कि सावन माह में सोमवार को प्रदोष पर भोलेनाथ का अभिषेक विशेष फलदायी होता है। इस मौके पर अमित मालवीय,अभिषेक सोनी, मुरारीलाल सोनी,दिलीप गुप्ता, रचना गुप्ता,वंदना निरंजन,दीपा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

000000000000000
शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
फोटो-68
बुढ़वार रोड स्थित श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर पीतांबरा में सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगी रही। शिव मंदिर में हर हर महादेव बोल बम बम के जयघोष सुनाई दे रहे थे। शिव भक्तों ने बड़े ही भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, मांग, बेलपत्री, अबीर, गुलाल, चावल, मिष्ठान, फल, फूलमालायें, वस्त्र, सौभाग्य, श्रृंगार आदि समर्पित किए। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें