फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम पंचायत कड़ेसराकलां में पार्क तक सीमित रह गया विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कडेसराकलां/तालबेहट। विकास खंड तालबेहट के ग्राम पंचायत कड़ेसरा कलां में विकास के अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। यहां पर शासन की योजनाओं तक दबंगों के चंगुल में हैं। पुस्तकालय, सार्वजनिक शौचालय, कुआं व प्रतीक्षालय कब्जा हो गया है। इससे लोग उपयोग तक नहीं कर पा रहे हैं। यहीं नहीं वॉयस ऑफ कड़ेसरा कलां व स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। सफाई व्यवस्था दम तोड़ रही है। मंदिर से लेकर विद्यालय तक गंदगी व कचरा की चपेट में हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
-
शिक्षा के मंदिर से लेकर मंदिर व रास्तों में पड़ी गंदगी
ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल है। कन्या प्राथमिक विद्यालय कड़ेसरा कलां के बाहर बना कचरा घर से कूड़े का उठान न होने से ग्रामीणवासी बदबू से परेशान है। ऐसे में बुजुर्गों व बच्चों बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। राम मंदिर के समने आगे और सड़क पर गंदगी व कचरा से सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो रहा है। यही नहीं मुख्य मार्ग में भी कचरा घर भर गए हैं। उठान न होने से ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

-
महीनों से खराब पड़े कचरा कलेक्शन वाहन
ग्राम पंचायत में कचरा के निस्तारण के लिए आरआरसी बनाए गए हैं। घर-घर से कचरा कलेक्शन कर आरआरसी तक लाने के लिए ई वाहन आए थे, जो अनदेखी के चलते धूल फांक रहे हैं। वाहन खराब हालत में खड़े हैं। इससे कचरा कलेक्शन की स्थिति भी खतम हो गई है।
-
शासन की योजनाओं पर दबंगों का कब्जा
ग्राम पंचायत में निर्मित पुस्तकालय पर कब्जा हो गया है। इससे यह खुल नहीं रहा है। ऐसे में युवाओं को परीक्षा की तैयारी करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके पास में ही निर्मित सार्वजनिक शौचालय भी कब्जा की चपेट में आ गया है। इससे सीमित परिवार ही इसका उपयोग कर रहे हैं। यही नहीं चार सार्वजनिक कुओं में तीन पर कब्जा कर लिया है। एक अनदेखी के चलते जर्जर हो गया है। हद तो तब हो गई, जब प्रतीक्षालय तक कब्जा से मुक्त नहीं रह सका। ऐसे में सुविधाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

-
माइक सिस्टम व स्ट्रीट लाइटें पड़ी खराब
ग्राम पंचायत में वॉयस ऑफ कड़ेसरा के नाम से माइक सिस्टम लगाया गया था। जिससे एक ही स्थान से समूची ग्राम पंचायत में सूचना पहुंच जाती थी। लेकिन, वर्तमान में वॉयस सिस्टम पूरी तरह से खराब हो गया है। वहीं स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो गई हैं।
-
एक नजर में ग्राम पंचायत
ब्लॉक - तालबेहट
ग्राम पंचायत - कड़ेसरा कलां
आबादी - 11 हजार
मतदाता - पांच हजार
गांव - कड़ेसराकलां, कुरमाई, पटका, कुईया, कतक्यारी, चकई, मनेरा, कमलवारा, अचारनवारा, भोजेवारा, उमरी, डुगासिया
-
फोटो- 08
कैप्सन- पप्पू जैन
गांव की सफाई व्यवस्था अनदेखी की भेंट चढ़ गई है। शिकायत के बाद भी अधिकारी तो दूर जनप्रतिनिधि तक ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- पप्पू जैन
-
फोटो- 09
कैप्सन- सोनू लिटौरिया, सदस्य, ग्राम पंचायत
गांव की सफाई व्यवस्था का मामला ग्राम पंचायत की बैठक में उठाया है। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
- सोनू लिटोरिया, सदस्य, ग्राम पंचायत
-
ग्राम पंचायत में इकलौता सफाई तैनात है। इससे सफाई में समस्या आ रही है। जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
- पंकज सोनी, सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें