फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धूमधाम से 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 16 जुलाई को शहर में श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर जगन्नाथ रथयात्रा समिति की बैठक घंटाघर स्थित जगदीश मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में रथयात्रा के प्रचार-प्रसार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। वक्ताओं ने यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुझाव दिए और आवश्यक कार्ययोजना तय की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। वहीं, 15 जुलाई को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। बैठक में व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए दीपक चौबे को रथयात्रा समिति का महामंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही विलास पटैरिया और पंडित धर्मेंद्र रावत को रथयात्रा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव बबेले, प्रदीप चौबे, बृजेश चतुर्वेदी, विभाकांत हुंडैत, मुन्नालाल जैन, गिरीश पाठक सोनू, पंकज हुंडैत, मज्जू सोनी, प्रवीण हुंडैत, हरविंदर सलूजा और पीयूष हुंडैत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें