फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री से मिले राज्यमंत्री व चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। क्षेत्रीय विधायक व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या से आवास पर मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यो को कराने के लिए पैकेज दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों से लेकर पेयजल व बिजली आदि की काफी समस्याएं हैं चुनाव के दौरान लोगों ने राज्यमंत्री से इसकी शिकायत भी की थी। उन्होंने चुनाव जीतने पर विकास कराने का वादा किया था। अब क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान राज्यमंत्री को उनके किए गए वादों को जनता याद दिला रही है। इधर नगर क्षेत्र में भी सड़कों व पेयजल की समस्या बनी हुई है। आगामी नगर पंचायत चुनाव में यह मुद्दा फिर गर्माएगा इस वजह से नगर पंचायत अध्यक्ष भी चुनाव से पहले विकास कार्यो को कराना चाह रही हैं। इसी के मद्देनजर राज्यमंत्री के साथ चेयरमैन ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकर कर समस्याओं को बतलाया। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही एक मात्र उद्देश्य है। जिसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के संबंध में कार्य किया जा रहा हैं। इस दौरान महरौनी मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर, युवराज सिंह सिकरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें