फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कूलर में मिला डेंगू मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कूलर में मिला डेंगू मच्छर
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालय में मलेरिया विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कूलर में डेंगू मच्छर पाया गया। 24 घंटे में कूलर की सफाई करने के निर्देश दिए गए।
संचारी रोग नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को मलेरिया निरीक्षक हरिशचंद्र नामदेव व अंकित पटैरिया ने वर्णी चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर लगे कूलर में मच्छरों का लार्वा पाया गया, जिसकी जांच करने पर एडीज लार्वा की पुष्टि हुई। इस पर उन्होंने कूलर की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। बीते दिनों जिला मलेरिया अधिकारी ने शहर के घंटाघर के पास प्रधान डाकघर के निरीक्षण में कूलर में डेंगू का मच्छर पाया था। साथ ही नगर पालिका परिषद कार्यालय में टंकियों में ढक्कन नहीं लगे पाए गए थे। इससे कार्यालयों की स्वच्छता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में नहीं है असर
मलेरिया विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। कूलरों की सफाई, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव करने की जानकारी दी जा रही है। अभियान में दस विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन विभाग खुद ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यालयों पर मलेरिया विभाग की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें लोक निर्माण विभाग में डेंगू मच्छर पाए गए। विभाग को नोटिस देकर 24 घंटे में साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
- मनोज कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें